Realme 10 सीरीज़ के रंग और स्टोरेज वैरिएंट लीक – जल्दी ही हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy S23 Geekbench पर आया नज़र, स्पेसिफिकेशन लीक19 अक्टूबर से फिर लौट रही है Flipkart Diwali Sale; 10,000 रूपए से भी कम में ( phones under 10000 ) उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन

Apple TV 4K की भारत में क्या कीमत है ?

Apple TV 4K Wi-Fi की कीमत 14,900 रूपए है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। वहीँ Apple TV 4K (Wi-Fi + Ethernet) की कीमत भारत में 16,900 रूपए है, लेकिन साथ ही इसमें स्टोरेज भी 128GB दी गयी है। आप इसे Apple.com या फिर किसी Apple ऑथोराइज़ स्टोर या विक्रेता से 4 नवंबर 2022 से खरीद सकते हैं।

Apple TV 4K 2022 स्पेसिफिकेशन

Apple के अनुसार नए चिपसेट के साथ आने वाला ये नया Apple TV 4K 2022 ,अपने प्रेडेसर से 50% तेज़ परफॉर्म करता है और इसका GPU परफॉरमेंस भी 2021 के Apple TV 4K से 30% बेहतर है। इसके अलावा इसमें आपको और बेहतर विज़ुअल क्वॉलिटी के मिलेगी। ये नया डिवाइस Apple tvOS 16 सॉफ्टवेयर के साथ काम करेगा, जिसमें आपको कई नए फ़ीचर, सीरी अपडेट, वॉइस कंट्रोल इत्यादि फ़ीचर मिलेंगे। साथ ही जैसे यहां बेहतर वीडियो क्वॉलिटी के लिए HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट मिलते हैं। वैसे ही ऑडियो क्वॉलिटी को बेहतर करने के लिए भी यहां Dolby Atmos, Dolby Digital 7.1 या 5.1 सपोर्ट दिए गए हैं। Apple TV 4K के साथ टच सेंसरों वाला Siri (सीरी) रिमोट कंट्रोल भी आपको मिलेगा। रिमोट के साथ साथ आप इसे अन्य Apple के डिवाइस जैसे AirPods या फ़ोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। AirPods पहने हुए आप इसे हैंड्स-फ्री भी ‘Hey Siri’ कहकर कुछ सर्च या प्ले करने को कह सकते हैं। Siri में भी यहां काफी सुधार किये गए हैं और अब ये अलग अलग यूज़र की आवाज़ को आसानी से पहचान सकती है।

Δ